
Lata Mangeshkar Auditorium
Feb 6, 2024
1 min read

इंदौर में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सभागृह बन कर तैयार है। इसका नाम लता मंगेशकर जी के नाम पर रखा गया है। इसका लोकार्पण 6 फरवरी को लता जी की पुण्यतिथि पर होने जा रहा है। ये सभागृह उनके लिए एक ट्रिब्यूट है।
इस सभागृह में दो गैलरियां भी बनाई गईं हैं जिसमे लता जी का पूरा जीवन उजागर होता है।
इस सभागृह में करीब 1300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, साथ ही लंदन मेड साउंड सिस्टम भी है।
28 करोड़ की लागत से बने इस सभागृह में, 10 करोड़ का सौंदर्यकरण भी किया गया है।
इसमें 1250 फोल्डेबल कुर्सियां और वीआईपी के लिए 50 सोफे भी हैं।
यह सभागृह इंदौर की प्रतिभा को और भी ज़्यादा निखरेगा।


Comments